Advertisement

जिलाधिकारी अनुनय झा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में,अपनी मां के साथ दिया उदयाचल सूर्य को अर्घ्य

जिलाधिकारी अनुनय झा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में,अपनी मां के साथ दिया उदयाचल सूर्य को अर्घ्य

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपनी मां एवं मौसी के साथ मुख्यालय स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया।

जिलाधिकारी अनुनय झा अपनी मां श्रीमती अलका झा एवं मौसी श्रीमती आभा झा के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शुक्रवार की भोर में पीला धोती आधा पहने आधा ओढ़के पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वस्त्र में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में पहुंचे।

जहां उन्होंने अपनी मां एवं मौसी के साथ उदयाचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने सरोवर में स्नान भी किया और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि अर्पित किया।

उन्होंने अपनी मां श्रीमती अल्का झा एवं मौसी श्रीमती आभा झा के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया।

उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ महापर्व का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और सुख शांति की कामना की और सभी जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा ने छठ घाट पर पहुंच कर जिलाधिकारी को छठ महापर्व की शुभकामना दिए।

पुलिस अधीक्षक ने भी सभी जनपदवासियों को छठ महापर्व की बधाई दिया है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!