Advertisement

दिबियापुर रोड रावतपुर में सड़क हादसे में 1 युवकों की मौत:एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दिबियापुर रोड पर बाइक टकराने से हुआ हादसा

दिबियापुर रोड रावतपुर में सड़क हादसे में 1 युवकों की मौत:एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,

दिबियापुर रोड पर बाइक टकराने से हुआ हादसा

रिपोर्टर – अमरेंद्र कुमार

रावतपुर में शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार कार बाइक से आमने-सामने टकरा गई। हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना थाना बिधूना क्षेत्र के रावत पुर दिबियापुर रोड स्थित गांव पूर्वा पट्टी की है
यहां तेज रफ्तार एक बाइक कार से आमने-सामने टकरा गई। एक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक युवक का नाम रामजतन (50 ) निवासी पूर्वा पट्टी, थाना बिधूना एवं दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई पुलिस जानकारी करने में जुटी है । सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस युवक को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची जहां युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है और रामजतन पूर्वा पट्टी निवासी की मौके पे दर्दनाक मौत हो गईं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा जाएगा परिजनों की तहरीर पे करवाई की जायेगी।
रिपोर्टर – अमरेंद्र कुमार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!