Advertisement

चोरों के हौसले बुलंद , क्लीनिक के बाहर से चुराई बाइक

संवाददाता प्रवीण चौबे

चोरों के हौसले बुलंद , क्लीनिक के बाहर से चुराई बाइक


मेजा, प्रयागराज । हल्की सी ठंडी शुरू होते ही चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए की उन्होंने क्लीनिक के बाहर खड़ी बाइक पार कर दिया । क्लीनिक संचालक द्वारा बताया गया कि वह रोजाना की तरह तकरीबन शाम 7:30 बजे तक अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी करके क्लीनिक में चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक खड़ी नहीं मिली । इसके बाद उन्होंने आनन फानन में अपनी बाइक चारों ओर खोजी । उन्होंने हर संभावित जगह अपनी बाइक खोजी लेकिन जब उन्हें बाइक नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की लेकिन कुछ खास पता नहीं चल सका । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित करछना थाना क्षेत्र के बस्तर हौज गांव निवासी संदीप कुमार पटेल पुत्र राम कैलाश पटेल मेजा थाना क्षेत्र के मेजा रोड चौकी अंतर्गत सिरसा बायपास रोड पर किराए के मकान में क्लीनिक खोल रखी है । रोजाना वह लगभग इसी समय अपनी बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी करके क्लीनिक के लिए जाते थे । पीड़ित संदीप कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने मेजा रोड चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक सूचना दे दी है । पिछले एक हफ्ते में प्रयागराज जिले के कई थानों अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं सामने आई हैं । इस तरह की तमाम घटनाएं पुलिस की लापरवाही को दर्शा रही है । आखिरकार कब होगी इन चोरों पर कार्यवाही ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!