Advertisement

जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर लोक आस्था सूर्योपासना के महापर्व पर छठ मैया का पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर लोक आस्था सूर्योपासना के महापर्व पर छठ मैया का पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

तामेश्वर नाथ नगरी में छठ पर्व को लेकर आस्था की भारी भीड़ देखने को मिली हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य

छठ पर्व को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वर नाथ सहित अन्य गांव में पहुंचकर छठ मैया का पूजा अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

संत कबीर नगर:-लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाबा तामेश्वर नाथ की नगरी में हजारों सुहागिन व्रतियों ने डूबते सूरज को अर्घ देते हुए छठ मैया से सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। जहां पहुंचे जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर छठ के पर्व को लेकर पूरी तरीके से आस्था में सराबोर होकर छठ मेले का उद्घाटन किया। पूर्व प्रधान व मेला व्यवस्थापक नरेंद्र नाथ भारती के साथ मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को बाबा तामेश्वर नाथ की नगरी में अमृत महोत्सव पोखरे पर देखने को मिला। तामेश्वर नाथ धाम सहित आसपास के गांव से हजारों की संख्या में सुहागिनों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आराधना शुरू किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने छठ माता की बेदी पर द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्री यादव ने कहा कि छठी माता व्रतियों सहित समस्त लोक कल्याण हेतु सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से पहले व्रती महिलाओं ने छठ बेदी पर पूजन अर्चन करते हुए अपने पति और पुत्र की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी किया। इस दौरान पूर्व प्रधान व मेला पूर्व प्रधान तामेश्वर नाथ नरेंद्र नाथ भारती रामपुर प्रधान विवेकानंद भारती दीकतौली ग्राम प्रधान राजकिशोर गुप्ता,पूर्व प्रधान रामपुर मनन भारती क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व रामेश्वर नाथ दिलीप,संतोष मास्टर,पप्पू मास्टर,अजय भारती, मनोज भारती ओम पुष्पम भारती,भारतीय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!