Advertisement

वाराणसी -काशी के तुलसी और सिंधिया घाट खतरनाक, राजघाट और विश्वसुंदरी पुल से कूदकर 14 लोगों ने दी जान

http://satyarath.com/

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी

काशी के तुलसी और सिंधिया घाट खतरनाक, राजघाट और विश्वसुंदरी पुल से कूदकर 14 लोगों ने दी जान

काशी की रौनक यहां के 84 घाटों पर देखने को मिलती है। सैलानियों का आवागमन यहां हर दिन जारी रहता है। देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों को काशी के घाट रिझाते हैं। इन सब से इतर एक सच्चाई ये भी है कि कुछ घाट खतरनाक भी साबित हुए हैं। आइए जानते हैं पूरी सच्चाई…

दुनिया भर के सैलानियों को रिझाने वाले काशी के गंगा घाट में तुलसी और सिंधिया घाट सबसे खतरनाक हैं। घाट की बनावट की वजह से अस्सी से राजघाट के बीच डूबने वालों में सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं दोनों घाट पर होती है। मगर, राहत की बात यह है कि काशी में बढ़ रही सैलानियों की भीड़ और स्नान के प्रति उत्साह के बीच गंगा में डूबने वालों की संख्या में कमी आई है।

अधिकारी बोले
जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ और माझी समाज के सहयोग से गंगा में स्नान करने वालों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। वाटर एंबुलेंस और तेज रफ्तार नाव सहित अन्य संसाधन की वजह से सूचना के तत्काल बाद मदद के लिए पहुंच रहे हैं। हादसों के कम होने का एक बड़ा कारण यह भी है। – मिथिलेश यादव, प्रभारी, जल पुलिस

वर्ष गंगा में हुई मौत
2018 59
2019 73
2020 66
2021 78
2022 112
2023 26
आंकड़े जल पुलिस के अनुसार

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!