Advertisement

वाराणसी कांग्रेसजन ने वकीलों को दिया समर्थन, रामनगर में वाराणसी की रजिस्ट्री कराए जाने पर लामबंद हैं

http://satyarath.com/

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी

वाराणसी कांग्रेसजन ने वकीलों को दिया समर्थन, रामनगर में वाराणसी की रजिस्ट्री कराए जाने पर लामबंद हैं

शहर के भेलूपुर समेत अन्य इलाकों की रजिस्ट्री रामनगर में कराए जाने के आदेश के खिलाफ लामबंद वकीलों को कांग्रेसजनों का समर्थन मिल गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शनिवार को कचहरी में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन व दी बनारस बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उनकी मांगों को जायजा बताते हुए आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष व अधिवक्ता राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक पत्र जारी कर सम्मानित अधिवक्ता बंधुओ का समर्थन किया है। अधिवक्तागणों की लड़ाई जायज है। जो अधिवक्तागण आमजनों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं, वह आज स्वयं की लड़ाई के लिए धरनारत हैं। यह सरकार के लिए शर्म का विषय है। वाराणसी से भाजपा के एक मंत्री स्टाम्प व पंजीयन मंत्री हैं क्या उन्हें भी अधिवक्तागणों की मांग नही दिख रही है। शहर दक्षिणी से विधायक भी अधिवक्ता हैं, क्या उन्हें भी अधिवक्ता समाज से मतलब नहीं है। हम कांग्रेसजन अधिवक्ताओं के साथ डंट कर खड़े हैं

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!