Advertisement

शिवपुरी में डेंगू से 12 साल के बच्चे की मौतः घर का इकलौता बेटा था, जिले में अब तक 117 डेंगू मरीज

शिवपुरी में डेंगू से 12 साल के बच्चे की मौतः घर का इकलौता बेटा था, जिले में अब तक 117 डेंगू मरीज

 शिवपुरी

रिपोर्टर दीपक अहिरवार मो 7566024011

शिवपुरी में 12 साल के किशोर की डेंगू से मौत हो गई। इस साल जिले में डेंगू से मौत का यह पहला मामला है। फिलहाल जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 117 है। मृतक किशोर को ग्वालियर से एम्स दिल्ली के लिए रेफर किया गया था, लेकिन एम्स दिल्ली पहुंचने के आधा घंटे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक बालक के पिता ने शिवपुरी के जिला अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

साल का आराध्य त्रिपाठी शहर के कृष्णपुरम कालोनी का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, साथ ही वह पढ़ाई में भी अब्बल था। उसके पिता अभय त्रिपाठी ने बताया कि आराध्य की तबीयत 24 अक्टूबर से बिगड़ने लगी थी। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी जांच कराई थी। जिसमें प्लेट्स कम होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद 26 अक्टूबर की रात 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से 27 अक्टूबर की रात 8: 40 बजे ग्वालियर के कमला राजा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 28 अक्टूबर को डेंगू की जांच की गई थी, जिसके अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। आराध्य के हालत में सुधार नहीं आ रहा था। जिसके बाद 3 नवंबर की शाम 5 बजे उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था।

अभय त्रिपाठी ने आगे बताया कि बेटे को लेकर रात 12:30 बजे एम्स दिल्ली पहुंच गए थे। जहां डॉक्टर ने आराध्य को आधा घंटे पहले दम तोड़ने की बात कहते हुए मौत की पुष्टि कर दी।

आराध्य त्रिपाठी की इलाज के दौरान और पहले की तस्वीर।

जिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप

आराध्य के पिता अभय ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि 20 घंटे करीब बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती रखा गया, लेकिन उसकी जांच नहीं कराई गई। ड्यूटी डॉक्टर से अनुरोध किया था, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार में लापरवाही बरती थी। बाद में उसे सीधा ग्वालियर रेफर करने के लिए लिख दिया गया।

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव का कहना है कि बच्चे को 26 अक्टूबर की रात उलटी और लूज मोशन की बिमारी बताकर भर्ती कराया गया था। 27 अक्टूबर को नर्सिंग स्टाफ की रूटीन जांच में 101 डिग्री बुखार आया था। इसके बाद उसकी CBC जांच कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट 27 की शाम साढ़े 7 बजे आई थी। जिसमें 88 हजार प्लेटलेट्स थी और फोलिमोर में गड़बड़ी थी। इसके चलते बच्चे को तत्काल ग्वालियर रेफर करने का फैसला डॉक्टर ने लिया था।

स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी की रिपोर्ट के मुताबिक शिवपुरी में डेंगू के मरीजों की संख्या 117 पहुंच गई हैं। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषेश्वर का कहना है कि जिस बच्चे की मौत डेंगू से हुई हैं। उसे क्रिटिकल हाल में ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल से दिल्ली एम्स ले जाते वक्त बच्चे की मौत हुई है। इस साल शिवपुरी जिले में डेंगू से यह पहली मौत है।

जिले में इतने डेंगू के मरीज

शिवपुरी शहर – 24

बदरवास – 24

पोहरी – 22

पिछोर – 16

करैरा – 2

खनियाधाना – 2

कोलारस – 10

नरवर 13

सतनवाड़ा – 4

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!