Advertisement

बीकानेर-शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1*’झारखंड में जरूर लागू होगा यूसीसी’, विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा ऐलान

*2* झारखंड- महिलाओं को हर माह ₹2100, 300 यूनिट फ्री बिजली, सरकारी पदों को जल्द भरेंगे, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी, भाजपा ने किया बड़ा वादा

*3* हर महीने 2100, दो सिलेंडर मुफ्त और UCC के दायरे से बाहर आदिवासी, अमित शाह ने झारखंड में खोली वादों की पोटली

*4* देशभर में फर्जी टोल प्लाजा पर चलेगा चाबुक, सरकार ने दिया राष्ट्रव्यापी सर्वे का आदेश

*5* ‘बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे’, CM योगी को जान से मारने की धमकी, कहा- 10 दिन में दो इस्तीफा

*6* पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर महिला का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है

*7* जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को नापाक हरकत जारी है। रविवार आज को आतंकियों ने श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड हमला कर दिया। हमले में छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

*8* महाराष्ट्र चुनाव के बीच महायुति में अनबन के आसार! BJP नेता के विवादित बयान से मची हलचल, उल्हासनगर के बीजेपी नेता ने कहा जिसे गद्दार बोला जाता है वो मुख्यमंत्री बन जाते है

*9* अशोक गहलोत पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोले- देशभर में खुल रही कांग्रेस के झूठे वादों की पोल

*10* केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ती बेरोजगारी, पेपरलीक घटनाएं, महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

*11* राजस्थान -अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की शुरुआत, एक करोड़ रुपये का घोड़ा बिकने को तैयार,अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की शुरुआत हो चुकी है। यहां पशु चौकियां भी सज गई हैं। मेले में खरीद-फरोख्त के लिए पशुपालक पहुंच चुके हैं।

*12* दिल्ली में AQI 500 पार, 12 घंटे में ‘बहुत खराब’ से ‘खतरनाक’ कैटेगिरी में पहुंचा; 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 4 UP के

*13* 4 धामों में अब तक 44 लाख श्रद्धालु पहुंचे, केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट आज से बंद, बद्रीनाथ में 17 नवंबर तक दर्शन

*14* न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीता मुंबई टेस्ट,भारत 3-0 से सीरीज हारा, एजाज पटेल ने मैच में 11 विकेट लिए

*15* अक्तूबर की गर्म दिन रातों ने तोड़ा 124 साल का रिकार्ड, नवंबर के पहले दो सप्ताह बाद तापमान में होगी गिरावट

*16* शेयर बाजार में आ सकती है बड़ी गिरावट, FIIs ने ₹1.2 लाख करोड़ के शेयर बेचे, 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल,इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे, ग्लोबल और डोमेस्टिक इकोनॉमीक डेटा सहित अन्य फैक्टर्स पर निवेशकों की नजर होगी

*17* कैट के एक अध्ययन के अनुसार, शादियों का सीजन देवउठनी एकादशी 12 नवंबर से शुरू हो रहा है और 16 दिसंबर तक चलेगा। अनुमानित 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। रिटेल क्षेत्र, जिसमें सामान और सेवाएं दोनों शामिल हैं, उसमें लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!