Advertisement

रूपापुर : गायों का सामूहिक पूजन वन्दन ,चना गुड़,केला आदि खिलाकर मनाई गोवर्धन पूजा।

www.satyarath.com

• गायों का सामूहिक पूजन वन्दन ,चना गुड़,केला आदि खिलाकर मनाई गोवर्धन पूजा।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

संवाद सूत्र रूपापुर : शनिवार को रूपापुर क्षेत्र की अमिरता व नादखेड़ा गौशाला में आस पास के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर धन ,वैभव व समृद्धि की प्राप्ति के लिए गोवर्धन पूजा की गयी। आये हुए सम्भ्रांत जनो व ग्रामीणों ने गाय,बैल,बछड़ा,बछिया की मन्त्रोच्चारण के बीच पूजा करके उन्हें हरा चारा और फल खिलाकर आशीर्वाद लिया।

www.satyarath.com

 रूपापुर की बाबा लक्ष्मणदास वृहद गौशाला अमिर्ता में मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने सर्व प्रथम सभी ग्रामीणों के साथ गायों का पूजन वन्दन कर उन्हें चना,गुड़,केला आदि खिलाकर व उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।ततपश्चात चेयरमैन गन्ना समिति रूपापुर ओमप्रकाश मिश्रा ने सभी ग्रामीणों को गोवेर्धन का महत्व व कथा सुनाई।

गौशाला के घर के मुख्य द्वार पर गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाए। पर्वत के बीच या उसके पास भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाकर पूजन किया गया। इस दौरान भगवान इंद्र, वरुण, अग्नि और राजा बलि की भी पूजा करते हुए कथा सुनकर प्रसाद के रूप में लड्डू व केले का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर भगवान इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

अध्यक्ष प्रमुख संघ ने बताया है कि हम सभी सनातनी हिन्दुओं को एक साथ मिलकर गौसेवा करनी चाहिए।गाय को माता का दर्जा दिया गया है।इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।प्रतिदिन गाय की पीठ पर हाथ फेरने से असाध्य से असाध्य रोग नष्ट हो जाते हैं।उन्होंने सभी लोगो से गौशाला से एक एक गाय गोद लेकर उसकी देखभाल करने का सुझाव दिया सभी ने सहमति में उनके सुझाव का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी,चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा,बुधपाल सिंह,प्रवीण चौहान, सन्तोष सिंह,रामवीर सिंह,संजीव अग्निहोत्री,संजीव सिंह,डॉ रामलखन सिंह,सत्यवीर सिंह,अनुपम प्रताप सिंह,धिराजू सिंह,अंकित सिंह,सोनू सिंह,निर्दोष सिंह,अभय सिंह,मोनू सिंह,प्रभात सिंह,रामप्रताप सिंह,सर्वेश सिंह,राजबहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!