Advertisement

बहराइच : धार्मिक त्योहार दीपावली मनाया गया बड़ी धूमधाम से संपूर्ण मिहींपुरवा क्षेत्र में।

• धार्मिक त्योहार दीपावली मनाया गया बड़ी धूमधाम से संपूर्ण मिहींपुरवा क्षेत्र में।

बहराइच : आज दिनांक 31 अक्टूबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ लोगों ने मनायाप्रेम और सौहार्द के साथ लोगों ने एक दूसरे के साथ खुशियां मनाई आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयां बांटी।

सभी लोगों ने शाम को गणेश लक्ष्मी का पूजन किया कथा सुना तथा भगवान श्री रामचंद्र के आगमन के इस शुभ दिन को स्मरण कियासभी लोगों ने घर दुकान मकान गोदाम एवं सभी इमारतों की साफ सफाई की तथा दीप प्रज्वलित किया

सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर परस्पर गले मिले खुशियों में साझेदारी बने वह आपसी प्रेम सौहार्द को बनाए रखने की कामना को प्रकट किया।गांव गांव में भगवान राम के आगमन की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई तथा विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर भगवान राम का वैदिक विधान से भव्य स्वागत किया।

दीपावली का त्यौहार हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है इसमें सभी हिंदुओं ने देश और समाज के लिए भगवान श्री रामचंद्र जी से शुभ आशीर्वाद की आकांक्षा की प्रत्येक घरों में तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस के पाठ का सुंदर आयोजन किया गया वह भगवान राम की आरती की गई सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।सभी हिंदू लोगों ने संपूर्ण संसार के लिए सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना से भगवान से प्रार्थना की।

सत्यार्थ न्यूज़ संवाददाता – प्रेम नारायण शुक्ला मिही पुरवा बहराइच उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर8090003850

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!