Advertisement

सोनभद्र -नगवां ब्लॉक में सरदार पटेल की मनाई गई जयंती,

नगवां ब्लॉक में सरदार पटेल की मनाई गई जयंती,

 

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां ने सरदार पटेल को दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन,

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कम्हारिया के विद्यालय परिसर में बने राम लीला मंच पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सरदार पटेल की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल और और आम डीह सघन सहकारी समिति के अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष रमाकांत सिंह पटेल रहे।

मंच का संचालन निर्मल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने किया मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री रहे सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत जो छोटी छोटी 786 रियासतों में बंटा हुआ था जिसको अपने कुशल नेतृत्व में सरदार पटेल ने बड़े ही कूटनीतिक ढंग से अपने ओर मिलाकर एक वृहद भारत का निर्माण किया देश इस उपलब्धि के लिए हमेशा सरदार पटेल को याद करता रहेगी।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला ।

वहां पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद कर उनको नमन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश सिंह पटेल, मनोज जायसवाल, संतोष सिंह, परमानंद पटेल, पन्ना लाल पासवान, महेश पटेल, अनिल सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!