Advertisement

मथुरा से तीसरी बार हेमा मालिनी लड़ेंगी चुनाव, पार्टी हाईकमान ने टिकट पर लगाई मुहर

http://satyarath.com/

गोपाल चतुर्वेदी/मथुरा।

मथुरा से तीसरी बार हेमा मालिनी लड़ेंगी चुनाव, पार्टी हाईकमान ने टिकट पर लगाई मुहर

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली मुख्यालय में घटों चली बैठक के बाद पहली सूची जारी कर दी गई। इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बार फिर हेमामालिनी के नाम की घोषणा की गई है। वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी। पार्टी हाईकमान ने उनकी टिकट पर मुहर लगा दी है।बीती 29 फरवरी को भाजपा की बैठक के बाद शनिवार को एक बार फिर बैठक हुई। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यों की सराहना करते हुए विकास पर चर्चा की। कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के आशीर्वाद से इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इस बार जन-जन की आशाएं और जनजन की आकांक्षाए पूरा करने वाली सरकार बनेगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!