Advertisement

चंदौली : जिला के मुग़लसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की 04 एसी, एक इन्वर्टर बैटरी, 04 टोटो बैटरी, कुछ जेवर आदि चोर के पास से प्राप्त हुआ।

www.satyarath.com

रिपोर्टर शोएब की रिपोर्ट चन्दौली, उत्तर प्रदेश 

• जिला के मुग़लसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की 04 एसी, एक इन्वर्टर बैटरी, 04 टोटो बैटरी, कुछ जेवर आदि चोर के पास से प्राप्त हुआ।

www.satyarath.com

चंदौली : जिले की थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की 04 एसी, एक इन्वर्टर बैटरी, 04 टोटो बैटरी, तीन मोबाइल, एक जोड़ी सफेद धातु पायल, एक पीली धातु मंगलसूत्र, एक पीली धातु अंगूठी व एक सीज शुदा ऑटो वाहन के साथ 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में चोरी के सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रात्रि गस्त चेकिंग मे व्यासपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान व्यासपुर चौराहा से एक स्प्लिट एसी वोल्टास, एक स्प्लिट एसी आउटर वोल्टास, एक स्प्लिट एसी ,एक इन्वर्टर बैटरी OKAYA,04 टोटो बैटरी ईस्ट मैन, तीन मोबाइल , एक जोड़ी सफेद धातु पायल, एक पीली धातु मंगलसूत्र, एक पीली धातु अंगूठी सील सर्व मुहर व जामा तलासी का 2145 रुपए नगद चीटबन्दी शुदा व एक सीज शुदा ऑटो वाहन संख्या UP 65 HT 1438 के साथ विनोद सोनकर पुत्र स्व.प्यारेलाल सोनकर, निवासी ग्राम चांदी तारा थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 26 वर्ष, करन पटेल पुत्र बहादुर पटेल निवासी ग्राम व्यासपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली उम्र 20 वर्ष बाबू नट पुत्र मजीद नट निवासी ग्राम चांदी तारा थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 19 वर्ष रोशन राज उर्फ लक्कड़ उर्फ लवली पुत्र पारस निवासी ग्राम व्यासपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली उम्र 20 वर्ष अनंत नारायण गुप्ता उर्फ भंटू पूत्र राम उर्फ सीरी निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 19 वर्ष को आज गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों उपरोक्त का नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विनोद सोनकर पुत्र स्व.प्यारेलाल सोनकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चांदी तारा थाना अलीनगर जनपद चंदौली ने बताया कि यह गहना हम पांचों ने मिलकर एक महीना पूर्व सोनू पटेल पुत्र स्व.जयश्रीराम पटेल निवासी चांदीतारा थाना अलीनगर जनपद चंदौली के घर से चुराया था, दूसरे ने अपना नाम करन पटेल पुत्र बहादुर पटेल निवासी ग्राम व्यासपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली उम्र 20 वर्ष से एक विवो मोबाइल रंग गोल्ड बरामद हुआ तीसरे ने अपना नाम बाबू नट पुत्र मजीद नट निवासी ग्राम चांदी तारा थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 19 वर्ष से एक मोबाइल जिस पर पीछे बाघ व तिरंगे का स्टीकर लगा हुआ बरामद हुआ चौथे ने अपना नाम रोशन राज उर्फ लक्कड़ उर्फ लवली पुत्र पारस निवासी ग्राम व्यासपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली उम्र 20 से 400 रुपए बरामद हुआ। तथा पांचवे ने अपना नाम अनंत नारायण गुप्ता उर्फ भंटू पूत्र श्री राम उर्फ सीरी निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 19 वर्ष से 500 रुपए बरामद हुए ऑटो में रखे सामान के बारे में पूछा तो बताया कि हम लोग सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे ताकि ऑटो का कुछ सामान व हम में से 03 लोग सवारी वाहन में बैठकर वाराणसी पहुंच जाए व बाकी 2 लोग इसी ऑटो में बैठकर वाराणसी पहुंचे ताकि रास्ते में किसीको कोई संदेह न हो कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया।इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल अंचल, हेड कांस्टेबल रजनीश राय, हेड कांस्टेबल विवेकानंद सिंह बघेल, हेड कांस्टेबल गौरव सिंह सम्मलित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!