Advertisement

सोनभद्र -थाना रायपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

 

 

थाना रायपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रायपुर पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज दिनांक 27.10.2024 को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय अभियुक्त लालधारी पुत्र भुन्डियार सिंह खरवार निवासी डूमरकोन थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार उम्र लगभग 55 वर्ष को कुल 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 110/24 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

1. लालधारी पुत्र भुन्डियार सिंह खरवार निवासी डूमरकोन थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार उम्र लगभग 55 वर्ष ।

 

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम –

1. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।

2. व0उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 राकेश यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

4. का0 नीरज यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!