Advertisement

सोनभद्र-उप मुख्यमंत्री का हुआ आगमन भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में झारखंड के लिए हुये रवाना

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर-अनंत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उप मुख्यमंत्री का हुआ आगमन भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में झारखंड के लिए हुये रवाना

सोनभद्र- (दुद्धी) जिला सोनभद्र नगर पंचायत दुद्धी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज दोपहर करीब 1:00 बजे भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में हुआ।

जहां उन्हें जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जोरदार स्वागत किया।इसके बाद सैल्यूट से अभिवादन किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,जिला प्रभारी अनिल सिंह ,पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के अलावा कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व माल्यार्पण भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला ऑन रोड झारखंड के लिए रवाना हुआ। जहां वे भवनाथपुर के भाजपा विधायक प्रत्याशी भानू प्रताप शाही के नामांकन में शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!