Advertisement

खुलेआम उड़ रही चुनाव आचार संहिता की धज्जियाँ

खुलेआम उड़ रही चुनाव आचार संहिता की धज्जियाँ

 

सुरेंद्र कुमार सताथ न्यूज मुजफ्फरनगर

मोरना मे सड़कों के किनारे खडे विद्युत् पोल पर लगे विशेष पार्टी के पोस्टर
प्रत्याशी द्वारा लगाए गए विद्युत विभाग के पोल से चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने नहीं हटाए प्रचार सामग्री

मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयारियों मे जुटा हुआ है वहीं प्रशासन की बड़ी चूक उजागर हो रही है.चुनाव आचार संहिता के चलते नगर पंचायत भोकरहेड़ी सहित गांव मोरना व भोपा आदि स्थानों पर राजनितिक पोस्टर प्रशासन द्वारा हटवाये गये थे. किन्तु एक विशेष राजनितिक दल पर प्रशासन की विशेष कृपा नजर आ रही है.

*मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरना मे मुख्य मार्ग किनारे विद्युत पोल पर लगे आज़ाद समाज पार्टी के पोस्टर चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उलंघन कर रहे हैं. आज़ाद समाज पार्टी पर प्रशासन की विशेष कृपा विपरीत आशंकाओं को जन्म दे रही है.धनाढय बताये जाने वाले पार्टी के प्रत्याशी प्रशासन की इस कृपा को पाकर धन्य तो हो ही रहे होंगे साथ ही अन्य राजनितिक दलों के साथ होने वाले सोतेले व्यवहार को भी उजागर करते प्रतीत होते हैं,*सुरेंद्र कुमार सताथ न्यूज मुजफ्फरनगर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!