Advertisement

रूपयो के लिए अड़ीबाजी, रंगदारी, दहशत फैलाने किया फायर

 रूपयो के लिए अड़ीबाजी, रंगदारी, दहशत फैलाने किया फायर

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

बरेली। तहसील का सबसे बडा कस्बा खरगोन अपराधिक तत्वों और घटनाओं का अड्डा बन रहा है। पिछले दिनो रात में मोनू साहू के घर पहुंच कर 4 ज्ञात और अन्य अज्ञात लोगो द्वारा रूपयो के लिए अडीबाजी, रंगदारी और दहशत फैलाने अवैध देशी कट्टे से फायर कर ग्राम में सनसनी फैला दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी उत्तम रघुवंशी एवं भवर सिंह राजपूत को पकड लिया था। दो आरोपी फरार थे। उन्हे भी पुलिस ने दबिश देकर सौरभ रघुवंशी और अजय कलोसिया को पकड लिया। चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हे जेल भेजने की कार्यवाही की गई। फोरलेन-45 पर बरेली तहसील के सबसे बडे कस्बा खरगोन जो कि आसपास के 20-25 ग्रामों के बीच प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। अपराधिक तत्वो घटनाओं का अड्डा बन गया है। अवैध रूप से नशा सामग्री बैंचना, चोरी, अपराधिक घटनाओं के कारण व्यापारी और निवासी ग्रामीण हमेशा भयभीत बने रहते है। ढाबों पर अवैध शराब बिकने के साथ मारपीट, अपराधिक घटनाए होना आम बना रहता है। पुलिस चौकी की मांग लम्बे समय से खरगोन में पुलिस चौकी की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस सहायता केन्द्र है। जिसकी मात्र औपचारिकता बनी रहती है। खरगोन की दूरी 15 कि.मी. और उसके आसपास के ग्रामो की दूरी 25-30 कि.मी. तक है। साथ ही जंगल लगा हुआ है। इसी कारण जुआ, सट्टे और नशा सामग्री सरेआम बिकने से गांवो का शांत माहौल निरंतर अशांत खराब हो रहा है। व्यापारियो, ग्रामीणो द्वारा शांति व्यवस्था और अपराधिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए दशको से खरगोन में पुलिस चौकी की मांग की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!