Advertisement

सोनभद्र -थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा चोरी की तीन अदद मोबाइल फोन के साथ दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

 

 

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा चोरी की तीन अदद मोबाइल फोन के साथ दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा ग्राम सोढ़ा (बरकोनिया) मऊकला मार्ग ग्राम रघुनाथपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान समय करीब 08.30 बजे 1.राहुल पुत्र गौतम वियार ग्राम उरमौरा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र 2.बाबूलाल पुत्र गौतम वियार ग्राम उरमौरा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र को मु0अ0सं0 60/24 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस 2023 थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र व मु0अ0सं0 61/24 धारा 331(4), 305, 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3) बी.एन.एस 2023 थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित तीन अदद मोबाइल स्मार्टफोन VIVO, INFINIX व HONUR, जो दिनांक 14/15.10.2024 की रात्रि में इन्द्रेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम करवनिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र के घर से चोरी हुए थे, बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण –

1.राहुल बियार पुत्र गौतम बियार निवासी ग्राम उरमौरा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष।

2.बाबूलाल बियार पुत्र गौतम वियार निवासी ग्राम उरमौरा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष ।

 

बरामदगी का विवरण-

चोरी की तीन अदद मोबाइल बरामद।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 मनोज कुमार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 शिवकुमार पाण्डेय थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 मनोज कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 अनिल कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

5. का0 फिरोज खान थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

6. म0का0 सोनम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!