Advertisement

मैनपुरी-चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में वितरित किए गये स्मार्टफोन

http://satyarath.com/

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी
जिला:मैनपुरी
स्थान:बरनाहल

चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में वितरित किए गये स्मार्टफोन

मैनपुरी/बरनाहल। क्षेत्र के नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 46 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गये। स्मार्टफोन मिलते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे।
क्षेत्र के दिहुली स्थिति चौ नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्मार्टफोन वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने कहा कि इस आधुनिक युग में शिक्षा के लिए टैबलेट स्मार्टफोन बहुत जरूरी है। इससे देश दुनिया की जानकारी भी मिलती है।स्मार्टफोन का उपयोग शिक्षण कार्य में किया जाए। जिससे ज्ञानवर्धक चीजों की जानकारी की जा सकती है। पाठ्यक्रम की जटिलता भी इंटरनेट के माध्यम से हल की जा सकती है। 46 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गये। इस मौके पर सर्वेश कुमार, प्राचार्य डॉ जितेन्द्र सिंह, रमन यादव, अजयपाल सिंह, अनी यादव, प्रमोद कुमार, सतीश चन्द्र, आदि।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!