Advertisement

पतरातू – सह मुखिया किशोर कुमार के द्वारा “लाभार्थी संपर्क अभियान” का आयोजन….

० पतरातू में चलाया गया लाभार्थी सम्पर्क अभियान ०

– आज दिनांक 1/ 3 /2024, 

पतरातू मंडल में “लाभार्थी संपर्क अभियान” का शुभारंभ अभियान के संयोजक सह मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा बूथ संख्या 278 पतरातू बाजार से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री पंकज कुमार सिंह तथा संचालन अभियान के सह संयोजक अवधेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया तथा अभियान के संयोजक सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि यह अभियान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा तय किया गया अभियान है इस कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य के सभी बुथो में यह अभियान आज से शुभारंभ हो गया तथा यह अभियान के दूसरे चरण में 01 मार्च से 04 मार्च तक सीधे लाभार्थियों से संपर्क करना है। उम्मीद है कि मंडल स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करने हेतू मैपिंग कर लाभार्थी सूची कार्यकर्ताओं को उपलब्ध हो गया है लाभार्थियों से संपर्क का ब्यौरा सरल पर अपलोड करना आवश्यक है। जहाँ नेटवर्क की समस्या है, वहाँ ऑफलाइन भी करना है, इसके लिए सभी बूथों पर फॉर्म भेजा गया है। सभी लाभार्थियों से 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाना तथा सभी लाभार्थियों के घर में मोदी जी का स्टीकर को चिपकाना है और 2024 में फिर से मोदी सरकार को लाना है तथा भाजपा नेतृत्व के द्वारा इस बार 400 सीटें लाना है इसपर कार्य किया जा रहा है तभी यह अभियान सफल होगा।

लाभार्थी से संपर्क के पश्चात फीडबैक फॉर्म भरना है।अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या हो तो समाधान के लिए सरल हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 8287809809 पर संपर्क करना है ….

अतः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपेक्षा के अनुकूल हम सबो ने मिलकर “लाभार्थी संपर्क अभियान” को चार दिनों में पूर्ण करने का संकल्प लिया है इस अभियान में पतरातू मंडल के 66 बूथो पर बुथ अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी सभी लोग लगे हुए हैं,

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा रंजन भगत नंदकिशोर महतो बजरंग सिंह रामप्रवेश शाह सीताराम साहू संतोष साहू बुधन साहू दीपक प्रसाद बिजेंद्र सिंह उपस्थित थे

 

रिपोर्टर-ओमप्रकाश गुप्ता झारखंड से खास रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!