Advertisement

नेपाल सीमा के पास SSB जवान पर हमला, हवाई फायरिंग, दोनों देशों के अधिकारी पहुंचे

नेपाल सीमा के पास SSB जवान पर हमला, हवाई फायरिंग, दोनों देशों के अधिकारी पहुंचे

 अनुनय कुमार उपाध्याय

भारत-नेपाल सीमा पर अंतराष्ट्रीय तस्करों का मनोबल सातवें आसमान पर है। पूर्वी चंपारण जिला के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने एक तस्कर को रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने झुंड बनाकर एसएसबी जवान पर हमला बोल दिया। तस्करों के बीच फंसे एसएसबी जवान को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

घटना भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल के नजदीक प्रेम नगर के पिलर संख्या 390 के पास घटी है। मिली जानकारी अनुसार कुछ तस्कर नेपाल की ओर से सामान तस्करी करके भारतीय परिक्षेत्र में ला रहे थे। ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान नवीन कुमार ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद तस्करों ने शोर मचाकर आसपास के अन्य तस्करों को बुला लिया। सभी तस्करों ने झुंड बनाकर एसएसबी जवान नवीन कुमार पर हमला कर दिया।

गाली देते हुए तस्कर उन्हें खींच कर नो मैंस लैंड तक ले गए। तस्करों ने एसएसबी जवान से हथियार छीनने का प्रयास किया. तभी जवान ने अपने हथियार से आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की , हवाई फायरिंग के बाद सभी तस्कर नेपाल की ओर भाग खड़े हुए। तस्करों के हमले में एसएसबी जवान नवीन कुमार की वर्दी फट गई है। वहीं जवान को हल्की चोट आई है। हवाई फायरिंग के बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!