Advertisement

प्रतिमा विसर्जन के दौरान DJ की धुन पर डांस करते समय युवक की गिरने से मौत

प्रतिमा विसर्जन के दौरान DJ की धुन पर डांस करते समय युवक की गिरने से मौत

रिपोर्टः सन्तोष शर्मा


बलियाः दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय सोमवार की रात्रि उभांव थाने के समीप सत्येंद्र इण्टर कालेज मार्ग के मोड़ पर एक वाहन पर बंधे डीजे की धुन पर युवाओं के साथ डांस करते हुए एक युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। कमेटी के सदस्यों ने युवक हिमांशु कन्नौजिया (20) को उपचार के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह तत्काल अस्पताल पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिया।

मौके पर पहुंचे ये अधिकारी

सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा फहीम अहमद भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झां भी घटना की गम्भीरता को लेकर मौके पर पहुंच गये थे। घटना की सूचना पाकर मृतक हिमांशु कन्नौजिया के परिजन भी पहुंच गये थे। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं चाह रहे थे किन्तु पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

यहां का रहने वाला था युवक

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 5 में बालक बाल संघ द्वारा रखी गयी थी, दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कमेटी के युवा लोग सोमवार की रात्र करीब 10 बजे वाहन पर डीजे लगाकर गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इसी बीच वार्ड नम्बर 5 निवासी हिमांशु 20 वर्ष पुत्र रमाशंकर कनौजिया डीजे के गाने पर उभांव थाने के पास अन्य युवाओं के साथ नाच रहा था और अनियन्त्रित होकर जमीन पर गिरकर चोट लगने से अचेत हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने हिमांशु कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों समेत कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!