Advertisement

रावत राजपूत समाज सुधार संस्थान का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

रावत राजपूत समाज सुधार संस्थान का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
देवगढ़

संवाददाता हीरालाल


आज ठीकवासखुर्द में रावत राजपूत समाज सुधार संस्थान काछबली क्षेत्र 24 गांव का सामूहिक तृतीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया!
सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष मिट्ठू सिंह चौहान ग्राम पंचायत ठीकरवास सरपंच मनोहर सिंह चौहान ने बताया कि पचीस जोड़ों ने फेरे लिए। वर वधू पक्ष स्वागत की रस्म, पडला रशम ,एवं शोभा यात्रा ,बिनोली एवं तोरण रस्म ,पाणिग्रहण रसम ,एवं भोजन प्रसादी, का कार्यक्रम रहा।
रावत राजपूत समाज सुधार संस्थान 24 गांव काछबली के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठीकरवास खुर्द स्टेडियम में तृतीय विवाह सम्मेलन संतगणो एवं प्रबुद्ध समाज जनों के सानिध्य में संपन्न हुआ !नवयुगलो को मंगल मय आशीर्वाद प्रदान किया ।सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुरेश सिंह रावत अजमेर एवं कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार अतिथि हरि सिंह रावत विधायक भीमदेवगढ़ ! वशिष्ठ अतिथि शंकर सिंह रावत विधायक ब्यावर अतिथि लक्ष्मण सिंह रावत पूर्व विधायक एवं मगरा विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह जी रावत रावत नारायण सिंह सम्मेलन में समिति अध्यक्ष एवं समाज के पूर्व एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच गण एवं विवाह समिति के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष अध्यक्ष आदि ने विवाह समारोह को संपन्न कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!