Advertisement

क्षेत्र के गांव #जखराना में करीब डेढ़ माह से रह रहे वारंटी मुलजिम को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।

रिपोर्टर दिलबाग यादव

 खेरथैल तिजारा-बहरोड़।

क्षेत्र के गांव #जखराना में करीब डेढ़ माह से रह रहे वारंटी मुलजिम को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।


जानकारी के अनुसार कारोली चिकानी (अलवर) निवासी वारंटी मुलजिम विशाल जाटव पिछले डेढ़ माह से जखराना में सत्यदेव यादव के मकान में पहचान छुपाकर परिवार सहित रह रहा था। तथा गांव में मजदूरी करता था। जिसे पुराने किसी गबन के मामले में फरीदाबाद हरियाणा की पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है। जिस पर नीमराना, कोटकासिम, अलवर, रेवाड़ी तथा गुरुग्राम में भी मामले दर्ज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!