ज्ञानेंद्र इंदौरकर जिला ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा एमपी
शारदेय नवरात्र के अवसर पर विद्यालय में मनाया गया गरबा महोत्सव

खमारपानी न्यूज़:- डिवाइन पब्लिक स्कूल खमारपानी में दिनांक 10/10/2024 दिन गुरुवार को शारदेय नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक श्री सुदामा गाडरे एवम् प्राचार्या श्रीमती सुनीता गाडरे मैम द्वारा मां दुर्गा एवम् मां सरस्वती के छायाचित्र के पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। गुजराती थीम्स पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से गरबा नृत्य किया गया, जिसका सभी बच्चों एवम् पालकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री राहुल साहू, शिक्षिकाए श्रीमती राजकुमारी उईके, आरती गिरहारे, आरती डोंगरे, चंद्रकला डोंगरे, अंजना ताराम, पारा उईके एवं समस्त बच्चों एवम् पालकों का विशेष योगदान रहा।


















Leave a Reply