Advertisement

ताजा खबर : सपा ने सरकार पर साधा निशाना।

www.satyarath.com

• सपा ने सरकार पर साधा निशाना।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज : सपा ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, बीजेपी सरकार लगातार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। यूपी सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके नाम पर बने जेपीएनआईसी पर दोबारा ताला लगाने का प्रयास किया है, जो निंदनीय है।इसके साथ ही सपा ने यह भी कहा कि जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने देना बीजेपी की गंदी राजनीति को दर्शाता है। यह जनविरोधी सरकार महापुरुषों का अपमान कर रही है, और समाजवादी इन तानाशाहों के आगे झुकेंगे नहीं।

ये सभ्य लोगों की निशानी नहीं 

जेपीएनआईसी के गेट पर टीन की दीवार बनाने को लेकर अखिलेश यादव ने शासन और प्रशासन पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सभ्य लोगों की निशानी नहीं है। ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल, श्रद्धांजलि न दे पाए जनता इसलिए उठा दी गयी दीवार। भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है, वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है। भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है, जिसने भी देश की आज़ादी में भाग लिया था। ये देश की आज़ादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों के अंदर का अपराध बोध है, जो उन्हें क्रांतिकारियों की जयंती तक पर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने देता है। निंदनीय!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!