सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
*=============================*
*1* कम्युनिस्ट देश लाओस पहुंचे मोदी, बौद्ध भिक्षुओं ने स्वागत किया, रामायण देखी; आसियान समिट में कहा- हम शांति प्रिय देश, 21वीं सदी हमारी है
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के बाद ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज और क्वाड समूह के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री ने लिखा, मेरे मित्र पीएम अल्बनीज से मिलकर खुशी हुई
*3* ‘भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक राष्ट्र’, मोदी सरकार ने कट्टरपंथी समूह ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ पर लगाया बैन
*4* दिल्ली में 2000 करोड़ की कोकीन बरामद, एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त
*5* केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने भी जातीय जनगणना की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है। जातीय जनगणना होनी चाहिए।
*6* 15 अक्टूबर को हरियाणा CM की शपथ संभव, तैयारियों में जुटे अधिकारी, पहले PM के विदेश दौरे के कारण टला, मंत्रीपद की लॉबिंग शुरू
*7* अलविदा रतन टाटा! नम आंखों से जनसैलाब ने दी आखिरी विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
*8* रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया पालतू कुत्ता गोवा ,पार्थिव शरीर के पास से हटने को नहीं था तैयार, दिन भर कुछ खाया भी नहीं
*9* बोम्मई सरकार के दौरान कर्नाटक में हुए 7200 करोड़ के घोटाले? जांच के लिए SIT गठित
*10* कर्नाटक के स्कूटर मैकेनिक की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 25 करोड़,लॉटरी विजेता अल्ताफ ने कहा कि मैं लगभग 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। आखिरकार मैं जीत गया।
*11* चुनाव में हार के बाद सैलजा समर्थकों के ‘निशाने’ पर आए हुड्डा; एक्शन लेगा कांग्रेस हाईकमान?
*12* जिस BJP को दलित विरोधी बता रही कांग्रेस, उसने जीत ली जम्मू में सभी SC सीटें, हरियाणा में भी किया बढ़िया प्रदर्शन
*13* TCS को दूसरी तिमाही में ₹11,909 करोड़ का मुनाफा, सालाना आधार पर यह 5% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी
*14* मुंबई में फिर मौसम ने ली खतरनाक करवट, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश; पानी में डूबी सड़कें
*15* इस्राइल की तरफ से गाजा में हमास पर हमले लगातार जारी है। वहीं एक ताजा हमले की जानकारी देते हुए गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लेबनान में इस्राइली सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में दो शांति सैनिक घायल हुए हैं।
*=============================*


















Leave a Reply