Advertisement

श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय डीडवाना-कुचामन की अध्यक्षता में  दिनांक 07.10.2024 को प्रातः 11.00 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 संवाददाता- धर्मेंद्र कुमार
 डीडवाना

श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय डीडवाना-कुचामन की अध्यक्षता में  दिनांक 07.10.2024 को प्रातः 11.00 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों को नियत समय सीमा में निस्तारित करने व विद्युत विभाग को घरेलु विद्युत कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को 30 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बकाया किश्तों को नियत समय सीमा के अंदर वितरित करने के निर्देश प्रदान किये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा स्वयं जाकर लाभार्थियों से बात करने हेतु निर्देशित किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग को वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पुनः ठीक करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये तथा नगरपरिषद व नगरपालिकाओं को किसी विशेष सामाजिक कार्यक्रम पर आमजन को उनके क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोईयों में निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाने बाबत् प्रोत्साहित करने के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक के दोरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में नियत समय पर उपस्थित होने तथा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री महेन्द्र मीणा, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल श्री मूलचंद वर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री देवेन्द्र कुमार एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!