Advertisement

चंदौली : भाजपा का सदस्य बनना सौभाग्य की बात- विधायक सुशील सिंह 

www.satyarath.com

• भाजपा का सदस्य बनना सौभाग्य की बात- विधायक सुशील सिंह 

www.satyarath.com

दिनांक 06/10/2024

स्थान – धानापुर पुर्वी मंडल 

चन्दौली/कमालपुर : भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सैयदराजा विधानसभा के धानापुर पूर्वी मंडल में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में ग्राम सभा बभनियाव कमालपुर बूथ संख्या 153,154 व महुजी ग्राम सभा बूथ संख्या 94 ,95 आदि पर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है कि जो कैडर पर आधारित है और भारत की माटी से जुड़कर महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि भाव के साथ कार्य करती है।यही कारण है कि भाजपा आज पूरे देश में सर्वव्यापी पार्टी बन चुकी है।भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करना है।भाजपा की सोच है कि प्रदेश व देश को विकास की ओर ले जाएं।आज भाजपा गांवों में मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम कर रही है।गांवों में पात्रों को महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है।इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी,सतीश पाण्डेय, अवध बिहारी सिंह प्रधान, पंकज निषाद , विदेशवरी निषाद ,अर्जुन बिन्द, धनंजय सिंह, कैलाश निषाद, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!