Advertisement

वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी से जुड़े मामलों की सुनवाई, जज नें देखा 8 याचिकाओं का शेड्यूल, 19 अक्टूबर की मिली अगली तारीख…

www.satyarath.com

• वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी से जुड़े मामलों की सुनवाई, जज नें देखा 8 याचिकाओं का शेड्यूल, 19 अक्टूबर की मिली अगली तारीख…

www.satyarath.com

वाराणसी : शनिवार को वाराणसी जिला जज कोर्ट में श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई हुई। जिला जज संजीव पांडेय नें वादिनी महिलाओं द्वारा दायर आठ याचिकाओं का शेड्यूल भी देखा। वकीलों नें ज्ञानवापी सर्वे के संबंध में मुस्लिम पक्ष द्वारा आपत्ति ना दाखिल करने पर सवाल उठाए।

वादिनी महिलाओं नें ज्ञानवापी मूलवाद को चल रहे केसों के साथ जोड़ने की अपील की, यह बताते हुए कि यह मूलवाद 1991 में निचली अदालत में दर्ज किया गया था। उनका कहना था कि चूंकि केस समान प्रकृति के हैं, इनकी एक साथ सुनवाई होनी चाहिए।

इस सुनवाई के दौरान, जिला जज नें महत्वपूर्ण याचिकाओं पर वकीलों का पक्ष सुना और वाद मित्र विजयशंकर रस्तोगी को केस को निचली अदालत से स्थानांतरित करने के लिए नोटिस भेजा। दोनों पक्षों नें ज्ञानवापी में मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन, तहखानें की मरम्मत, और मुस्लिम नमाजियों को तहखानें की छत पर रोकने की मांग पर जिरह की।साथ ही, राखी सिंह और काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा दायर याचिकाओं की भी सुनवाई की गई, जिसमें दक्षिणी तहखानें में पूजा के स्थान की मरम्मत की अनुमति मांगी गई। हिंदू पक्ष के वकील नें जर्जर छत और बीम की मरम्मत के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ नें भी जिला जज से नमाज अदा करने के लिए दक्षिणी तहखानें की छत पर मुस्लिमों के इकट्ठा होनें पर रोक लगाने की मांग की। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष नें मरम्मत पर आपत्ति जताई।

अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन नें यह भी बताया कि ज्ञानवापी से संबंधित समान मामलों का निपटारा अन्य अदालतों में हो रहा है, जो कि जिला जज कोर्ट के केस को प्रभावित कर सकता है। राखी सिंह के वकील सौरभ तिवारी नें बंद तहखानों के एएसआई सर्वेक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया, यह बताते हुए कि पिछले वर्ष पारित आदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट नें भी एएसआई सर्वेक्षण की महत्वता पर प्रकाश डाला था। अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!