• जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नौतनवा थाना एवं त्रिमुहानी नदी का निरीक्षण किया।
महराजगंज आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने,नौतनवा थाना एवं त्रिमुहानी नदी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नौतनवा थाना कार्यालय एवं परिसर का जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने औचक निरीक्षण किया। आगामी दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत समीक्षा किया गया। तथा अपराध की रोकथाम, IGRS पर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं विवेचना व सभी तरह की पेंडेंसी खत्म करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली , छठ पर्व आदि के दृष्टिगत क्षेत्र के अपराधी /एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नौतनवा एस एच ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल त्रिमुहानी घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।तथा फरेंदा एस एच ओ को मूर्ति विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये।
Leave a Reply