Advertisement

जौनपुर : मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज-5) का शुभारंभ हो गया है , जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

www.satyarath.com

www.satyarath.com

जौनपुर : महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज-5) का शुभारंभ हो गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

कहा गया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दृष्टि से प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 03 अक्टूबर 2024 से 90 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता से अनेकों गतिविधियां की जाएंगी। सभी विभाग शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना बनाकर गंभीरता से कार्य करें।

निर्देशित किया कि अभियान में महिला पुलिस कर्मी ग्रामन्याय पंचायत हेतु नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर तथा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर तीन बिंदुओं महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं महिला हिंसा से संबंधित और अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर फोरम के संबंध में खुली बैठक कर जानकारी प्रदान करेंगी। इस दौरान पंफलेट, होर्डिंग और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। एनजीओ के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु निर्देश दिया गया। कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेगा। बेसिक शिक्षा विभाग महिलाओं को शिक्षा से जोडे़गा। इस प्रकार सभी संबंधित विभाग दिए गए दायित्वों का प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!