गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि।
संवाददाता – अनुनय कुमार उपाध्याय
अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड अन्तर्गत कई घरों में पहुंचा बाढ़ का पानी। चूल्हा चौकी हुआ ठप। चूल्हे में भी घुसा हुआ है पानी। गंडक नदी के किनारे बसे कई घर गंडक नदी में हुआ विलीन। बाढ़ पीड़ितों में मचा है त्राहिमाम। नाव के सहारे सामान निकाल कर चंपारण तटबंध व अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित। चंपारण तटबंध बना है पशुओं का आशियाना।
जल संसाधन विभाग की लापरवाहियों का खामियाजा भुगत रहे हैं स्थानीय ग्रामीण। नदी में बैरिकेडिंग के नाम पर खर्च किए जा चुके हैं करोड़ों रुपए। लगातार नदी में विलीन हो रहा है घर। बाढ़ पीड़ितों ने लगाया स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र का है मामला।