Advertisement

महराजगंज : महराजगंज महोत्सव में बी. प्राक, मोनाली ठाकुर सहित शामिल होंगे मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह जैसे नामी कलाकार।

www.satyarath.com

• महराजगंज महोत्सव में बी. प्राक, मोनाली ठाकुर सहित शामिल होंगे मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह जैसे नामी कलाकार।

www.satyarath.com

आइए समझते हैं खास टाइम लाइन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि,दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को जनपद महराजगंज के स्थापना दिवस के शुभअवसर पर महराजगंज महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है।

महराजगंज महोत्सव के तत्वाधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धूम रहेगा।महराजगंज महोत्सव का आयोजन 1, 2 और 03 अक्तूबर को किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के आलावा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की जायेगी।

www.satyarath.com

महराजगंज महोत्सव के मुख्य आकर्षण में कोलकाता की सुश्री मोनाली ठाकुर द्वारा 01 अक्टूबर को और पंजाब के पार्श्व गायक श्री बी. प्राक 02 अक्तूबर को अपनी गायकी की प्रस्तुति देंगे।

वहीं 03 अक्तूबर की शाम आयोजित भोजपुरी संध्या में मनोज तिवारी व पटना (बिहार) की सुश्री अक्षरा सिंह द्वारा गीत एवं संगीत की धमाकेदार प्रस्तुति पेश की जाएगी। जिसमें उनके चाहने वाले युवा प्रशंसक दिलों की धड़कन थाम कर उस सुनहरे पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!