रिपोर्टर संतोष कुमार पाण्डेय सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 30/09/2024
• बारिश के चलते जल भराव में नहीं सज पा रहे हैं माता जी के पंडाल।
अयोध्या : अयोध्या नाका बाईपास से 500 मीटर की दूरी पर इलाहाबाद रोड ब्रह्म बाबा उसुरु के पास आने वाली नवरात्रि में माता रानी का पंडाल हर साल की तरह इस साल भी सज रहा है लेकिन बारिश के चलते पंडाल के आसपास पानी के भराव की वजह से पंडाल को सजाने में असुविधा हो रही है पुरुषोत्तम नगर बार्ड के पार्षद प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओरोनी प्रसाद पासवान को जब यह जानकारी मिली तो अपने वार्ड में जहां पर माता रानी का पंडाल लग रहा है यहां पर जाकर जायजा लिए तो वहां पर देखा कि अगल-बगल पानी का भराय है तत्काल नगर निगम को सूचित किये की पुरुषोत्तम नगर वार्ड में जहां पर माता रानी का पंडाल लग रहा है वहां पर तत्काल राविस भेजवाया जाए और शुभम श्रीवास्तव का कहना है कि ब्रहा बाबा के पास जो छोटी नहर है पश्चिम की तरफ छोटी नहर पर अंधेरा रहता है नवरात्रि में बहन बेटियों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए इस नहर पर जहां अंधेरा है वहां पर कुछ लाइटों का इंतजाम करवाया जाए पुरुषोत्तम नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया है की तत्काल नगर निगम द्वारा हम व्यवस्था करवाते हैं।
Leave a Reply