• नौगढ़ पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,85.220 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
चंदौली : जिले के थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकअप बन्द बाडी से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकअप बन्द बाडी से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मुक़दमा अपराध संख्या 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है
गिरफ्तार अभियुक्तगण :
1.नागेन्द्र कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम नगलारुंध थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस उ0प्र0 उम्र करीब 32 वर्ष
2.श्रवण कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह खरवार निवासी ग्राम डुमरकोन थाना अघौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 19 वर्ष से पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के थाना अधौरा के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको लेकर वाहन से अवैध गांजा की तस्करी करके मथुरा व हाथऱस ले जाकर बेचते हैं जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है। अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। हम लोगो का गिरोह है। हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिये ये काम करते हैं।
बरामदगी विवरण-
1-85 किलो 220 ग्राम गांजा
2- 650/ रूपया
3-एक बोलेरो पिकप वाहन सं0 DL1LAE4794 (घटना मे प्रयुक्त)
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल शुभम पाण्डेय, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल गुफरान सम्मलित रहे।
Leave a Reply