Advertisement

महराजगंज : निष्ठा और लगन से बेहतर मुकाम हासिल करें छात्राएं : राजाराम सिंह

www.satyarath.com

• निष्ठा और लगन से बेहतर मुकाम हासिल करें छात्राएं : राजाराम सिंह

・नवागत छात्राओं के लिए कॉलेज में स्वागत,सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

・स्वागत समारोह में छात्राओं ने प्रस्तुत किया नृत्य,गीत एवं संगीत।

www.satyarath.com

पनियरा/महराजगंज 21 सितंबर 2024 

महराजगंज: पनियरा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित,कृष्णा महिला पी.जी.कॉलेज बड़वार में, शनिवार को स्वागत, सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बी.ए. प्रथम वर्ष,बी.एस.सी. प्रथम वर्ष एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की नवागत छात्राओं का द्वितीय एवं तृतीय बर्ष की छात्राओं और महाविद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा महिला महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजाराम सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्री राजाराम सिंह ने कहा कि निष्ठा और लगन से परिश्रण कर छात्राएं अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकतीं है। वहीं महाविद्यालय के संरक्षक श्री अजय बहादुर सिंह तथा प्राचार्य इन्द्रेश चौधरी ने संयुक्त रूप से छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी भारती के सरस्वती वंदना से हुआ।इसके बाद साहिबा, कल्याणी, मरजीना आदि छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं संगीत सुर – लय – ताल के बेहतरीन संयोजन से प्रस्तुत कर खूब वाहवाही संग तालियां बटोरी।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत पनियरा के राम-जानकी नगर के सभासद राघवेंद्र प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्रवक्तागण मनोज कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, श्याम वर्मा, उपेन्द्र सिंह, शिवम जायसवाल, इश्तयाक आलम, अंबिका सिंह, प्रमिला सिंह आदि ने नवागत छात्राओं का उत्साहबर्धन किया तथा मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा गिरजा भारती और बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा राय ने किया।

・बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित हुई छात्राएं-

www.satyarath.com

कृष्णा महिला पीजी कॉलेज बड़वार परिसर में आयोजित स्वागत, सम्मान समारोह में, बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

सम्मानित होने वाली छात्राओं में दिव्या प्रजापति ने प्रथम, साहिबा खातून ने द्वितीय, अंकिता सिंह ने तृतीय स्थान हासिल कीं। जिनको स्मृति चिन्ह के साथ अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जबकि मरजीना ने भी अच्छा प्रदर्शन कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधक राजाराम सिंह,आरएन शर्मा , महाविद्यालय संरक्षक अजय बहादुर सिंह तथा प्राचार्य इन्द्रेश चौधरी ने सम्मानित किया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

अनूप कुमार मद्धेशिया

पनियरा/महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!