Advertisement

वार्ड सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न समस्याओं के प्रस्ताव और सविधान संसोधन पर हुई चर्चा ।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ (अलवर ) राजस्थान

वार्ड सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न समस्याओं के प्रस्ताव और सविधान संसोधन पर हुई चर्चा ।

रामगढ़, आज रामगढ़ के पंचायत नगला बंजीरका के नाड़का गांव मे वॉर्ड नम्बर 9 में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया।
जिसमे गांव की महिला और पुरुषों ने भाग लिया वार्ड सभा का आयोजन वार्ड पंच सगरी की अध्यक्षता मेँ कि गया।

इब्तिदा संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक अनीता ने 73वें संविधान संशोधन के बारे मेँ विस्तार से बताया।
पंचायतीराज क़ानून के तहत वार्ड सभा, ग्राम सभा के आयोजन के बारे मेँ चर्चा क़र इनके महत्व को समझाया गया की साल मेँ चार बार ग्राम सभा करना अनिवार्य हैं, स्वतंन्त्रता दिवस, मजदूर दिवस, गणतंत्र दिवस, गाँधी जयंती पर की जानी चाहिए। लेकिन वार्ड सभा पर किसी का ध्यान नहीं जाता क्योंकि जनप्रतिनिधियों ख़ासकर वार्ड पंचों को इसकी जानकारी बहुत कम होती इसलिए वार्ड सभा छूट जाती हैं और वार्डों के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं.

 


पंचायतीराज क़ानून के तहत वार्ड सभा साल मेँ दो बार होनी चाहिए जिसकी अध्यक्षता वार्ड पंच के द्वारा की जानी चाहिए. वार्ड सभा के लिए सरपंच अपने सभी वार्ड पंचो का मार्गदर्शन करें। वार्ड सभा मेँ भौतिक विकास और मानवीय विकास के मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं के प्रस्ताव तैयार करवाने चाहिए। वार्ड सभा की बैठक के लिए कोरम पूर्ति के लिए वार्ड की मतदाताओं का दस प्रतिशत सदस्य होना अनिवार्य हैं।
आज की वार्ड सभाओ मेँ 11 प्रस्ताव तैयार किए गए जिनमे पीने के पानी, नाली, सड़क, आंगनवाड़ी भवन, स्कूल शौचालय, समशान घाट के विकास ,सोखते गड्डे, मनरेगा मेँ काम आदि।

इस अवसर पर वार्ड पंच सगरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता कासम इब्तिदा संस्था से अनीता जी अधिकार सखी जन्नी, पुर्व वार्ड पंच धोली, विमला,कमरूनिशा, समीना, रुककैया, डायरेक्टर साहब हुरमती , बबीता, लाजवती, गुरमीत कौर आदि उपस्थित रहें।

रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन

रामगढ़ अलवर राजस्थान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!