सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
पुलिस थाना क्षेत्र के धोलिया गांव से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक विवाहिता की हत्या की वारदात सामने आई है।एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे पर मिला है। प्राप्त प्रथम जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर चोटों के निशान है और उनसे खून बह रहा है।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया हैं। आरोप है कि युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल भगवानाराम की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच की जा रही है।


















Leave a Reply