Advertisement

राजस्थान : थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उप-प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के लिए बड़ी उपलब्धि।

www.satyarath.com

• थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उप-प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के लिए बड़ी उपलब्धि।

www.satyarath.com

राजस्थान/जोधपुर : भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के उप प्रमुखों ने आज स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया।

www.satyarath.com

उप वायु सेना प्रमुख (वीसीएएस) एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के साथ-साथ उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो सीट वाले तेजस में उड़ान भरी। अभ्यास में उनकी संयुक्त भागीदारी से सभी सेनाओं के बीच सहयोग पर बढ़ते जोर का पता चलता है, जिसमें थल, समुद्र और वायु सेनाएं आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ काम कर रही हैं।

यह संयुक्त उड़ान इसलिए भी अभूतपूर्व है, क्योंकि पहली बार तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने एक ही अवसर पर उड़ान भरी है, जो भारत की बढ़ती एकीकृत रक्षा क्षमताओं, आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है। इससे न केवल उनके नेतृत्व का पता चलता है बल्कि भारत के सशस्त्र बलों के निर्बाध एकीकरण भी प्रदर्शित होता है।यह उड़ान जोधपुर के आसमान पर हुई, जहां भारतीय वायु सेना ने तरंग शक्ति 2024 नामक अभ्यास का आयोजन किया है। यह भारत का पहला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसका उद्देश्य इसमें भाग लेने वाले मित्र देशों (एफएफसी) के बीच अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को बढ़ाना है। प्रतिभागियों की एक व्यूह रचना के साथ, आईएएफ के नेतृत्व वाले अभ्यास का उद्देश्य घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है जिससे व्यापक क्षमताओं के साथ सहयोग को मजबूत मिलती है। इस मिशन में तेजस को शामिल किए जाने से भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में स्वदेशी प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका का पता चलता है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

भारत के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण कौशल के प्रतीक तेजस की उड़ान देश की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। एयरोनॉटिकल डिजाइन एजेंसी (एडीए) द्वारा डिजाइन किया गया, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित और निर्मित तेजस एक अत्याधुनिक कई भूमिकाओं वाला लड़ाकू विमान है, जिसे विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करते हुए भारत के सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।तीनों उप प्रमुखों ने इस अवसर का उपयोग भारत और एफएफसी दोनों की प्रतिभागी सेनाओं के साथ बातचीत करने के लिए भी किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!