अन्नदाताओ के प्रति ये सरकार पूरी तरह से सवेदनहीन है _ संदीप मिश्र
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज पूरे जनपद में जिस प्रकार से धान की खरीद भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी ठीक उसी प्रकार से गेहूँ खरीद में सबके सब क्रय केन्द्र प्रभारी अन्नदाताओ को दौडा रहे हैं आज इतनी प्रचण्ड गर्मी में अन्नदाता अपनी फसल बेचने को दर दर की ठोकरे खा रहा है आज ये सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है अन्नदाताओ से सरकार को कोई सरोकार नहीं है।
आज जब किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का दल क्षेत्रिय भ्रमण पर निकला तब किसानों के ट्रैक्टर की लाईन देखकर मोर्चा संयोजक भड़क गये व रामगढ़ क्रय केन्द्र पर खरीद में लगे लोगों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जल्द लाईन खत्म न हुई सभी किसान परिवारि जनो का गेहूँ जल्द न उतारा गया तो मोर्चा बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होगा व भ्रष्टाचारी लोगों को छोड़ने वाला नहीं है आज के कार्यक्रम में स्थानीय किसान अरुण पाण्डेय राजेस चौहान पवन मौर्य उदित कुमार प्रकाश पाण्डेय के साथ किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे














Leave a Reply