Advertisement

बीकानेर-1.ट्रक ने मारी कार को टक्कर,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार मालिक पहुंचा थाने करवाया मामला दर्ज। 2. नाजायज रूप से खेत में घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, खेत की सींव की नष्ट कर तार पट्टियों को पहुंचाया नुकसान चार नामजद के खिलाफ मामला 3. कोटासर में बाबा हरिराम जी व नखत बन्ना का  जागरण आज 4. भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवायजरी भी जारी की 5. RBSE 10वीं-12वीं स्टूडेन्ट्स के लिए जरूरी खबर 6. Apple ने लॉन्च किए न्यू iPhone 16, ये है भारतीय कीमत, नए फीचर्स, यहां जानें सभी सवालों के जवाब

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.ट्रक ने मारी कार को टक्कर,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार मालिक पहुंचा थाने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर निवासी विवेक अग्रवाल ने ट्रक चालक पर उसकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रानी बाजार बीकानेर निवासी 31 वर्षीय विवेक अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल रानी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी कार में अपने दोस्त विकास जांगिड़ व राहुल जांगिड़ के साथ जयपुर से बीकानेर की ओर आ रहा था। रात करीब 10 बजे उनकी कार कितासर के पास पहुंची तो एक ट्रक चालक उनके आगे लापरवाही से ट्रक को हाइवे पर चला रहा था। जब परिवादी ने उससे साईड मांगी तो ट्रक चालक ने उसे साईड दे दी। परिवादी ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो अचानक ट्रक चालक ने ट्रक को परिवादी की गाड़ी में ठोक दिया। जिससे परिवादी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन तीनों सवारों को कोई चोट नहीं आई। सोमवार को कार चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौप दी गई। है।

2. नाजायज रूप से खेत में घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, खेत की सींव की नष्ट कर तार पट्टियों को पहुंचाया नुकसान चार नामजद के खिलाफ मामला
दर्ज

क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी 60 वर्षीय रामरखराम पुत्र नानूराम मेघवाल ने इसी गांव के चार जनों के खिलाफ खेत की बाड़ को तोड़कर बाड़ में लगे तार पट्टियों को नुकसान पहुंचाने व नाजायज रूप से खेत में घुसकर उसकी पत्नी के साथ धक्का मुक्की कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके काका दिवंगत रामूराम मेघवाल के वारिसों का खेत गांव रीड़ी की रोही में है जिसकी देखभाल वह करता है। रविवार सुबह करीब 11बजे बजे वह अपनी पत्नी जेतीदेवी के साथ खेत में था। परिवादी एक खेजड़ी के नीचे बैठा था और उसकी पत्नी खेत की बाड़ को छापकर सही कर रही थी। तभी खेत पड़ौसी केशराराम पुत्र किशनाराम, दोलाराम पुत्र हरूराम सीताराम पुत्र किशनाराम,संजय पुत्र गोपालराम जाट हाथों में लाठियां लेकर आए। आरोपियों ने परिवादी की पत्नी को बाड़ सही करने से मना करते हुए गाली गलौच करने लगे तथा उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। परिवादी व उसका एक अन्य पड़ोसी भागीरथ पुत्र रेखाराम मेघवाल मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करते हुए महिला को छुड़वाया। सोमवार सुबह फिर आरोपी हथियार लेकर आए व खेत पर कब्जा करने की नीयत व जान से मारने की धमकी देते हुए सींव को तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दे दी है।

3.कोटासर में बाबा हरिराम जी व नखत बन्ना का  जागरण आज

क्षेत्र के गांव कोटासर में हरिराम जी मंदिर मे हरिराम जी व नखत बन्ना महाराज के भव्य जागरण का आयोजन आज रात होगा। यहां ग्रामीण उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे है। जागरण में तोलाराम सिनियाला एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कोटासर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भाग लेने पहुंचेगे।

4.भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवायजरी भी जारी की

देश में मंकीपॉक्स (MPox) का पहला मरीज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (9 सितंबर) को इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था। सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें मंकीपॉक्स के स्ट्रेन वेस्ट अफ्रीकन क्लेड 2 की पुष्टि हुई है। लेकिन ये स्ट्रेन WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी में शामिल स्ट्रेन क्लेड। नहीं है। 2022 में क्लेड 2 के 30 केस मिले थे। आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की। चंद्रा ने कहा- मंकीपॉक्स के खतरे को रोकने के लिए सभी राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए। राज्यों को मंकीपॉक्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के मंकीपॉक्स पर जारी सीडी-अलर्ट (कम्यूनिकेवल डिजीज अलर्ट) पर एक्शन लेना चाहिए। इसके अलावा राज्यों को अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए। सीनियर अधिकारियों को जिलों की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेना चाहिए।

5.RBSE 10वीं-12वीं स्टूडेन्ट्स के लिए जरूरी खबर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं के मेन एग्जाम
2025 के लिए डबल फीस से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट है। परीक्षा के लिए अब तक 19 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा के अनुसार, एक अतिरिक्त शुल्क के साथ 10 सितम्बर तक आवेदन कर 13 सितम्बर तक बैंक में शुल्क जमा करवा सकेंगे। असाधारण शुल्क (केवल प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए) जिला मुख्यालयों पर 27 सितम्बर तक भरे जा सकेंगे। इसका चालान 4 अक्टूबर तक जमा होगा। आवेदन पत्र एवं चालान नोडल केन्द्रों पर जमा कराने के लिए 18 सितम्बर तक समय तय किया गया है। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए एवं प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए 650 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रैक्टिकल एग्जाम शुल्क 100 रुपए प्रति विषय अलग से देना होगा। बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में विशेष आवश्यकता वाले छात्र (CWSN), दृष्टि बाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी, युद्ध में वीरगति को प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के बच्चों, पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। लेकिन इन सभी कैटेगरी के विद्यार्थियों को 50 रुपए टोकन शुल्क जमा कराना होगा। बोर्ड की वेबसाइट एवं कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 0145-2632866,2632867,2632868 एवं 0145-2627454 पर आवेदन संबंधी जानकारी ली जा सकती है। उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक (व्यवसायिक) वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 20 फरवरी 2025 को आरम्भ होगी। माध्यमिक, माध्यमिक (व्यवसायिक), प्रवेशिका परीक्षा 27 फरवरी 2025 को प्रारम्भ होगी।

6.Apple ने लॉन्च किए न्यू iPhone 16, ये है भारतीय कीमत, नए फीचर्स, यहां जानें सभी सवालों के जवाब

Apple ने सोमवार रात iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया। इसके अलावा कंपनी ने Apple Watch Series 10, Apple Watch ultra 2 और Apple AirPods 4 को लॉन्च कर दिया है. यहां हम भारतीय कीमत और इन नए हैंडसेट के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज को एकदम नए अंदाज में लॉन्च किया गया है। इसमें एकदम नया डिजाइन,नया एक्शन बटन,अपग्रेड कैमरा और अट्रैक्टिव कलर वेरिएंट मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। iPhone और iPhone 16 Plus की कीमत iPhone 16 और iPhone 16 Plus को पांच कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो Ultramarine Teal,Pink, White और ब्लैक कलर है। इसमें 128GB 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 और iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। iPhono Pro और 16 Pro Max की कीमत iPhone 16 Pro (128GB) की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है. iPhone 16 Pro Max (256GB) की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus के फीचर्स iPhone 16 में आपको 6.1-inch और iPhone 16 Plus में 7-inch का डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन ब्राइटनेस 2000 Nits की है। इसमें आपको कैमरा कैप्चर बटन है। जिसका इस्तेमाल करके एक क्लिक में कैमरा को एक्सेस कर पाएंगे। साथ ही इससे यूजर्स फोटो भी क्लिक कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!