सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.बीकानेर से भेजा पार्सल रास्ते में गायब
बीकानेर गंगाशहर थाने में दस्सानियों का चौक निवासी मोनिका देवी तातेड़ पत्नी राजकुमार तातेड़ ने मांगीलाल विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि सालासर ट्रेवल्स के प्रोपराइटर को कई बार आरोपी ने अपने पार्सल के बाबत तकादा किया है। आरोपी ने कहा कि पार्सल में कुल 67,590 रूपए का माल है। फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच एएसआई लाभूराम को दी है।
2.दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो जनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शहर में पिछले चार पांच दिनों से फांसी खाने वालों की संख्या में बढोत्तरी हो रखी है इसका मुख्य कारण सामने अलग अलग आ रहे है कोई आर्थिक तंगी से तो कोई प्यार में तो कोई बदनामी के डर से मौत को गले लगा रहे है। मंगलवार को दो शहर के दो थाना इलाको में दो जनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार शहर के अलग अलग थाना इलाकों में दो जनों ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके में हनुमान हत्था निवासी 45 वर्षीय भंवर पुरी पुत्र मघा पुरी ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाया, जहां कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र में सम्पत पैलेस के पास रहने वाले कालू पुत्र बक्शाराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
3.सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन का ड्राइवर फरार
अनूपगढ़ जिले की नई मंडी घड़साना के गांव जनतावाली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई भोलूराम मौके पहुंचे और शवो को घड़साना के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पुलिस के द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजनों के घड़साना सरकारी अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। मृतक सुनील और विशाल रावला के निवासी थे और दोनों बाइक पर रावला से घड़साना आ रहे थे। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। एएसआई भोलू राम ने बताया कि पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
4.पुलिस ने पकड़ी 10 लाख रुपए की शराब, ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को किया जप्त
पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ लिया। यह कार्रवाई चूरू की सदर पुलिस ने की है। सीआई सुखराम चोटिया के अनुसार अवैध शराब की 92 पेटी, 16 बोतल और ट्रक को जप्त कर ड्राइवर नरेश कुमार (32) पुत्र रामाराम जाट निवासी धानेका तला, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में जिला स्पेशल टीम चूरू और सदर थाने की संयुक्त कार्रवाई में बोबासर पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवा कर चेक किया, तो ट्रक में अवैध शराब की 92 पेटी व 16 बोतल अलग-अलग ब्रांड की मिली। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि शराब रतिया, फतेहाबाद, हरियाणा से मेहसाणा गुजरात सप्लाई के लिए ले जा रहा था। शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। कार्रवाई में एसआई कमलेश कुमार,एएसआई तनसुखराम, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार कांस्टेबल एशपाल, कांस्टेबल जयराम,कांस्टेबल श्रवण कुमार कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल सुरेश कुमार के साथ-साथ डीएसटी टीम के एसआई वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल प्रमोद,कांस्टेबल मुकेश,कांस्टेबल अजय ड्राइवर भीम सिंह व पुष्पेंद्र की खास भूमिका रही।
5.बीकानेर में इस जगह दिनदहाड़े लड़की से मोबाईल छीनकर भागे बदमाश
दिनदहाड़े पुलिस लाइन चौराहे के पास बदमाश एक लड़की के हाथ से मोबाइल छीन भागे। सदर थाना पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लूणकरनसर निवासी युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे बीकानेर में पुलिस लाइन चौराहे के पास थी। उसके हाथ में मोबाइल था। अचानक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसके हाथ में रखा मोबाइल छीन कर भाग गए। अज्ञात झपटा मारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
6.स्कूल तक छोड़ने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म, बेहोशी के लिए पानी में दिया नशा
10वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने एक युवक अपने घर ले गया और पानी में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दंतौर में 14 साल की छात्रा 6 सितंबर को सुबह 7.30 बजे सरकारी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में युवक राजवीर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और उसे स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपने घर ले गया। छात्रा को डरा-धमकाकर पानी में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को वारदात के बारे में बताया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है जिसमें बताया गया है कि छह सितंबर को उसे मंदिर धोक लगाने जाना था। पुत्री को भी साथ लेने के लिए 12.30 बजे उसके स्कूल गया तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। उसकी खोजबीन शुरू की तो करीब एक बजे पुत्री घर पहुंची और वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

















Leave a Reply