Advertisement

बीकानेर-1.मोमासर बास से पूनरासर पैदल यात्री आपणो संघ हर्षोल्लास के साथ हुआ रवाना 2. रामदेवरा धाम में पहुंचा दुलचासर संघ, लगाये बाबा के जयकारे मांगी मन्नतें। 3.रामदेवरा धाम में पहुंचा न्यू सुखी संघ, मांगी मन्नतें। सवांददाता ने सत्यार्थ न्यूज के पाठकों के लिए घर बैठे बाबा के दर्शन के लिए भेजी फ़ोटो आप भी करे दर्शन

सवांददाता ब्यरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

मोमासर बास से पूनरासर पैदल यात्री आपणो संघ हर्षोल्लास के साथ हुआ रवाना

पूनरासर पैदल यात्री आपणो संघ आज दोपहर 3 बजे बाबा की ज्योत व आरती के बाद हनुमान जी का मंदिर घींदड़ मैदान, मोमासर बास वार्ड न.8 श्रीडूंगरगढ से बाबा के जयकारों के साथ पूनरासर पैदल यात्री आपणो संघ लाल रंग की ध्वजा लेकर हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। अनेक श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों को शुभकामनाएं दी। संघ को भगवानाराम गोदरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ के साथ पूर्ण मल स्वामी,गौरीशंकर स्वामी गणेश नाई,सुरेन्द्र नाई,रामनिवास सायच,शिवरतन स्वामी,शुभकरण स्वामी देवाराम सायच,नारायण सायच,सौरभ स्वामी सहित अनेक भक्त शामिल है।

2. रामदेवरा धाम में पहुंचा दुलचासर संघ,  लगाए बाबा के जयकारे मांगी मन्नतें।

गांव दुलचासर का रूणिचा पैदल यात्री संघ के पदयात्रियों ने सोमवार को बाबा रामदेव के मंदिर पहुंच कर धोक लगाई। संघ में शंकर महिया ने नंगे पैर पदयात्रा पूरी की वहीं संघ के सभी 141 पदयात्रियों ने संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा की अगुवाई में जयकारों के साथ पूजन कर बाबा के दर्शन किए। व्यवस्थापक हरिराम मूंधड़ा के सेवा दल ने पूर्ण समर्पित भाव से पद यात्रियों के लिए सारी व्यवस्था दवाई पानी चाय नाश्ता प्रसाद व स्वास्थ्य सम्बंधित सभी सेवाएं दी अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा ने सभी का जताया आभार

रामदेवरा धाम में पहुंचा न्यू सुखी संघ, मांगी मन्नतें। सवांददाता ने सत्यार्थ न्यूज के पाठकों के लिए घर बैठे बाबा के दर्शन के लिए भेजी फ़ोटो आप भी करे दर्शन

श्रीडूंगरगढ से रूणिचा पैदल यात्री न्यू सुखी संघ के पदयात्रियों ने सोमवार को बाबा रामदेव के मंदिर पहुंच कर धोक लगाकर मन्नते मांगी सभी पदयात्रियों ने बाबा के मंदिर खूब जयकारे लगाए


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- सवांददाता ने सत्यार्थ न्यूज के पाठकों के लिए घर बैठे बाबा के दर्शन के लिए भेजी फ़ोटो आप भी करे दर्शन

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!