Advertisement

सोनभद्र -नहर में डूब रही महिला समूह कर्मी को एक छात्र ने जान पर खेल कर बचया!

नहर में डूब रही महिला समूह कर्मी को एक छात्र ने जान पर खेल कर बचया!

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र, घाघर मुख्य नहर की पटरी खराब होने से मरकरी पुल से थोड़ी दूरी पर उत्तर तरफ एक महिला समूह कर्मी फिसल कर नहर में जा गिरी, उसे बचाने के लिए नहर में उतरी एक अन्य महिला भी डूबने लगी! इसी दौरान रावर्टसगंज की तरफ जा रहे एक छात्र की नजर जैसे ही उन महिलाओं पर पड़ी वह नहर में कूद पड़ा और बारी-बारी से दोनों महिलाओं को वह नहर से बाहर निकाल लाया! इस समय नहर में 8 से 10 फीट पानी चलाया जा रहा है!

बताया गया कि एक महिला समूह कर्मी जो प्राइवेट समूह से जुड़ी हुई है और नई बाजार में आवास लेकर रहती है वह किसी कार्य हेतु नई बाजार से मरकरी के तरफ गई हुई थी! मरकरी से लौटते समय मरकरी पुल से लगभग आधा किलोमीटर उत्तर नहर की पटरी खराब होने से उसकी स्कूटी फिसल गई और वह नहर में जा गिरी इस दौरान उधर से गुजर रही एक महिला ने उसे देंखा तो वह नहर में उसे बचाने के लिए कूद पड़ी वह महिला उसे बचाने के बजाय खुद डूबने लगी, इस दौरान मोटरसाइकिल से लखनपुरवा निवासी गौरव तिवारी व शुभम सोनी गुजर रहे थे!

दोनों महिलाओं को डूबता देख शुभम सोनी जिसकी उम्र महज अभी 16 साल है वह नहर में कूद पड़ा और वह अपनी जान पर खेल कर दोनों महिलाओं को बारी-बारी से पानी से बाहर निकाल लाया! ज्ञात हो की नहर की पटरी इस समय चलने लायक नहीं रह गई है आए दिन दो पहिया वाहन सवार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं बार-बार सूचना के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!