• सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम रविंद्र कुमार मंदर और एसपी अजय पाल शर्मा रहे मौजूद।
जौनपुर : शासन के निर्देश के क्रम में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशत किया।
समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों में सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण किया जाये।
जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में लापरवही बरती जायेगी उनकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराकर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। लेखपाल और कानूनगो को निर्देशित किया कि पैमाइस एवं वरासत के प्रकरणों में भ्रष्टाचार किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply