Advertisement

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुमैया नायब और स्वेक्षा प्रदेश के लिए चयनित

रिपोर्टर (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुमैया नायब और स्वेक्षा प्रदेश के लिए चयनित

(कौंधियारा प्रयागराज )शुक्रवार को कौशाम्बी जिले में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में करछना तहसील के विद्यार्थियों ने प्रयागराज का नाम रोशन किया है। कौशाम्बी में हुई मंडल स्तर की प्रतियोगिता में करछना तहसील की दो छात्राएं सुमैया नायब और स्वेक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया के सपने को साकार करने के लिए खिलाड़ी पूरी शिद्दत से जुटे हुए है।भारोत्तोलन,कब्बडी और कुश्ती में करछना तहसील के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं।
तमाम खेलों में करछना तहसील की नर्सरी तैयार हो रही है। भारोत्तोलन में प्रयागराज का नाम रोशन हुआ है। अकोढ़ा स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कालेज अकोढ़ा की छात्रा सुमैया नायब और राजकीय इण्टर कॉलेज की छात्रा स्वेक्षा ने मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में जगह बनाई है।
खेल शिक्षक बुलंद प्रताप राय और राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि कौशाम्बी में हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दोनों ही छात्राओं ने प्रदेश में स्थान बनाकर करछना तहसील का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित पाण्डेय ने विजयी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!