Advertisement

बीकानेर-शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*1* पीएम मोदी ब्रूनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत; प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह

*2* मोदी ब्रुनेई पहुंचे, सुल्तान बोल्कैया के महल में होगा स्वागत, किंग 16 लाख में दाढ़ी बनवाते हैं, इनके पास 7 हजार गाड़ियों का काफिला

*3* पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास, पीड़ित कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी

*4* कोलकाता रेप कांड पर था भाषण और ममता बनर्जी करने लगीं उन्नाव से हाथरस तक का जिक्र; बोलीं- युपी में न्याय नहीं मिला

*5* कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी’, सेबी प्रमुख माधबी पुरी के मामले में ICICI के जवाब पर भाजपा का तंज

*6* छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी; मारे गए नक्सलियों के शव, हथियार-विस्फोटक बरामद

*7* ‘कान पकड़कर कराएंगे…’,और दंड बैठक कराकर देश में जातीय जनगणना करवाकर ही रहेंगे।लालू यादव ने चुनौती वाले अंदाज में कहा कि इनकी क्या हैसियत जो जातीय जनगणना नहीं करेंगे। सिंगापुर से लौटकर RSS-BJP को दिखाए तेवर, देश में जातीय जनगणना करवाकर ही रहेंगे।

*8* हरियाणा चुनाव में कांग्रेस-AAP गठबंधन हो सकता है, राहुल गांधी ने राय मांगी; हुड्‌डा 3-4 सीटों पर राजी, चंडीगढ़ में इसी फॉमूले से निगम-लोकसभा जीते

*9* गुजरात में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा, तीन क्रू-मेंबर्स लापता, एक को बचाया गया; कार्गो शिप पर रेस्क्यू के लिए गया था

*10* हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से की मुलाकात; कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

*11* टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी रौंदा; कर डाला सूपड़ा साफ

*12* सुभाष चंद्रा बोले-मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट हैं, जी एंटरटेनमेंट और सोनी मर्जर डील टूटने के लिए भी माधबी पुरी बुच को जिम्मेदार ठहराया

*13* प्रीमियर एनर्जीज का शेयर 120% ऊपर ₹991 पर लिस्ट, इसका इश्यू प्राइस ₹450 रुपए था, इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है कंपनी

*14* सपाट पर बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स में 4 अंक की गिरावट और निफ्टी में 1 अंक‌ बढ़त के साथ बंद
*============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!