Advertisement

ब्लॉक परिसर में विकासखंड स्तरीय खरीफ कृषि गोष्ठी का आयोजन

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

ब्लॉक परिसर में विकासखंड स्तरीय खरीफ कृषि गोष्ठी का आयोजन

हाथरस सिकंदराराऊ सोमवार को ब्लॉक परिसर में विकासखंड स्तरीय खरीफ कृषि गोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें परियोजना निदेशक आत्मा हरिओम शर्मा ने वैल्यू एडिशन प्रोसेसिंग एवं उद्यानिक फसलों की नई किस्में, स्टार्टअप के बारे में किसानों को बताया

 कृषि विज्ञान केंद्र डॉ एस आर सिंह ने पादप रक्षा एवं जल संरक्षण कम जल मांग वाली फसलों के बारे में बताया। इसके साथ-साथ कृषकों के स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में महिला समूह एवं कृषकों सभी पंचायत से भाग लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा , उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अशोक गौतम, एडीओ कृषि सत्यनारायण पाठक एवं आत्मा तथा कृषि संबंधित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!