Advertisement

सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष गणों ने किया,सेवानिवृत्त फौजी कैप्टन का स्वागत।

सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष गणों ने किया,सेवानिवृत्त फौजी कैप्टन का स्वागत।

रितिक सोनगरा कि खबर

आष्टा के नजदीकी ग्राम अरनिया कला के निवासी कृषक श्री प्रेमनारायण सोनानिया के सुपुत्र मनोहर सिंह सोनानिया,30 वर्ष की सेना की सेवा पूर्णकर कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए,इस अवसर पर ग्राम अरनिया कला में,बेंड बाजो एवं आतिशबाजी के साथ अपने वीर सैनिक का ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया,

श्री मनोहर सिंह सोनानिया,खाती समाज के पहले फौजी है,जिन्होंने कैप्टन के पद पर रहकर देश सेवा की है।इस अवसर पर आष्टा हिन्दू सकल समाज के अध्यक्ष गण, मुकेश नामदेव, राजीव गुप्ता पत्रकार, नारायण सिंह मुकाती,महेश जाट,मनीष डोंगरे,बी.एस. वर्मा, डी. पी.वर्मा, डॉ, रतनसिंह जामलिया आदि ने पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत किया।श्री मनोहर सिंह सोनानिया,रिटायर्ड कैप्टन का आष्टा से गहरा नाता है,चंद्रवंशी खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी,एस, वर्मा एडवोकेट के वे साले है।सैकड़ो सेवानिवृत्त फौजियों एवं हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम सहभोज के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!